पटियाला (उत्तम हिन्दू न्यूज): पूर्व कांग्रेसी मंत्री विजय इंद्र सिंगला पर विजिलेंस ने शिकंजा कसते हुए उनके पटियाला और संगरूर निवास स्थान पर दबिश दी। मंगलवार सुबह ही विजिलेंस की टीमें उनके घर पहुंच गईं। सिंगला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाए जाने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि विजिलेंस विभाग सिंगला से 21 मार्च को संगरूर में भी पूछताछ कर चुकी है। पंजाब सरकार को उनकी आय से अधिक संपत्ति और 5 करोड़ से बड़े टेंडरों में घोटाला किए जाने का शक है। फिलहाल सिंगला ने अभी तक इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं दी है।
|