Monday, June 5, 2023
ई पेपर
Monday, June 5, 2023
Home » कोविड टीकाकरण में 193.13 करोड़ टीके लगे

कोविड टीकाकरण में 193.13 करोड़ टीके लगे

नयी दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 193.13 करोड से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 193 करोड़ 13 लाख 41 हजार 918 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 2,685 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 16 हजार 308 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.04 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.60 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 2185 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 26 लाख 9 हजार 335 कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 47 हजार 37 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 84 करोड़ 93 लाख 24 हजार 833 कोविड परीक्षण किए हैं।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd