Friday, September 22, 2023
ई पेपर
Friday, September 22, 2023
Home » जापान की प्रजनन दर में लगातार सातवें साल गिरावट

जापान की प्रजनन दर में लगातार सातवें साल गिरावट

टोक्यो (उत्तम हिन्दू न्यूज): जापान की प्रजनन क्षमता 2022 में रिकॉर्ड निचले स्तर 1.26 पर आ गई। इसमें लगातार सातवें साल गिरावट रही। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल प्रति महिला के जीवनकाल में जन्म लेने वाले बच्चों की औसत संख्या 1.26 थी, जो 2021 के आंकड़े से 0.05 कम है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि टोक्यो में सबसे कम प्रजनन दर 1.04 थी, इसके बाद मियागी में 1.09 और होक्काइडो में 1.12 थी, जबकि ओकिनावा में उच्चतम प्रजनन दर 1.70 थी, इसके बाद मियाजाकी में 1.63 और टोटोरी में 1.6 थी।

2022 में जन्म लेने वाले शिशुओं की संख्या भी एक साल पहले की तुलना में 40,875 कम होकर 770,747 रही। पहली बार यह संख्या 8 लाख से नीचे गिर गई।

नवीनतम आंकड़े प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा द्वारा देश की गिरती जन्मदर को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के एक दिन बाद आई है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd