Monday, June 5, 2023
ई पेपर
Monday, June 5, 2023
Home » निकाय चुनाव पर भाजपा कोर ग्रुप की बैठक

निकाय चुनाव पर भाजपा कोर ग्रुप की बैठक

अमृतसर (दीपक मेहरा): गुरुनगरी में आगामी समय में होने वाले निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनावी रणनीति की समीक्षा हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा अमृतसर कोर ग्रुप के सदस्यों की एक बैठक जिला भाजपा कार्यालय शहीद झब्न्र्स लाल खन्ना स्मारक में आयोजित की गई, जिसमें चुनाव संबंधी रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा सुझावों का आदान-प्रदान भी किया गया।

इस अवसर पर भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य राजिंदर मोहन सिंह छीना, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, बख्शी राम अरोड़ा, सलिल कपूर, संजीव कुमार, सुखमिंदर सिंह पिंटू, आनंद शर्मा, राकेश गिल, रीना जेटली, केवल कुमार, संजीव खन्ना, डॉ. राम चावला आदि उपस्थित थे। हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि अब नगर निगम चुनाव में भाजपा पहली बार गठबंधन के बिना गुरुनगरी की सभी 85 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारेगी और अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। हरविंदर संधू ने कहा की इस बार भाजपा का मेयर बनना तय है और लोगो में भाजपा को ले कर बहुत उत्साह है। भाजपा इस बार गुरुनगरी की सभी वार्डों में अपने पार्षद जिताने का लक्ष्य ले कर चल रही है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर तक कोई कमी न रहे इसके लिए पूरी तैयारी कर रही है।

उन्होंने पदाधिकारियों को कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर जो वोटर लिस्ट तैयार की जाए, उसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस नगर निगम चुनाव में अपने प्रत्याशी को जिताने व गुरुनगरी में अपना मेयर बनाने की रणनीति के तहत मैदान में उतरेगी और विजय प्राप्त करेगी।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd