Saturday, June 3, 2023
ई पेपर
Saturday, June 3, 2023
Home » प्रधानमंत्री मोदी खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के लिए दें हर सुविधा : योगराज शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के लिए दें हर सुविधा : योगराज शर्मा

हिसार, (उत्तम हिन्दू न्यूज)- भारतीय हाकी टीम के पूर्व कैप्टन, हरियाणा ओलंपिक संघ अध्यक्ष व हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह सूरमा के हिसार पहुंचने पर आज सुबह मिडटाउन ग्रैंड होटल में हॉकी खेल व खिलाडिय़ों की खेल मैनेजमेंट सुविधाओं के लिए प्रयासरत समाजसेवी योगराज शर्मा के साथ हिसार के पूर्व हॉकी खिलाड़ी ने बुक्के भेंट कर जोरदार स्वागत किया। यह जानकारी हाकी खेल व खिलाडिय़ों की खेल सुविधाओं के लिए प्रसायरत समाजसेवी योग राज शर्मा ने जारी प्रैस विज्ञाप्ति में दी। समाजसेवी योग राज शर्मा ने खेल मंत्री संदीप सिंह सूरमा का स्वागत करते हुए कहा कि जिस दिन हरियाणा के खेल मंत्री ने की शपथ ली थी उस दिन हरियाणा, भारत व विश्व के सभी पूर्व हाकी खिलाडिय़ों व हॉकी खिलाडिय़ों के लिए गर्व की बात थी। शर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के प्रधान जे.पी.नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिस उम्मीद से भारतीय हाकी टीम के पूर्व कैप्टन संदीप सिंह सूरमा को खेल मंत्री बनाया था टोक्यो ओलंपिक हरियाणा के खिलाडिय़ों ने ओलंपिक में पदक जीत कर व अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर ओलंपिक खेलों में अपनी टीम की रैंकिंग को सम्मानजनक स्थान पर लाकर उस उम्मीद पर खरे उतरे। योगराज शर्मा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि खिलाडिय़ों को हर संभव सुवधिा दी जाए ताकि वे आगे बढ़कर देश का मान बढ़ा सकें।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd