Wednesday, May 31, 2023
ई पेपर
Wednesday, May 31, 2023
Home » विधायक को गुंडा कहने पर निगम कमिशनर के विरुद्ध कांग्रेस का धरना

विधायक को गुंडा कहने पर निगम कमिशनर के विरुद्ध कांग्रेस का धरना

फगवाड़ा (कौड़ा) : नगर निगम कमिशनर डा. नयन जस्सल द्वारा फगवाड़ा के विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल को बीते शुक्रवार कुछ कार्यकर्ताओं के साथ अपने कार्यालय में कथित तौर पर गुंडा कह कर संबोधित करने के विरोध में विधायक धालीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कार्पोरेशन कार्यालय के समक्ष लगाये धरने को समर्थन देने के लिए आज शहर के अनेक गणमान्य पहुंचे। जिनमें प्रमुख तौर पर नगर सुधार ट्रस्ट फगवाड़ा के पूर्व चेयरमैन तेजस्वी भारद्वाज, नगर कौंसिल फगवाड़ा के पूर्व प्रधान बलभद्र सेन दुग्गल, पूर्व मंडल भाजपा प्रधान पंकज चावला, पूर्व पार्षद अनुराग मनखंड, पूर्व पार्षद राजकुमार गुप्ता, आशु पुरी, शिव सेना नेता गुरदीप सैनी, युवा विकास मोर्चा के अनु सहोता, अश्वनी सहोता सहित शहर की अनेकों धार्मिक, राजनीतिक व समाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व मार्किट कमेटियों के सदस्य शामिल थे।

समूह शहर वासियों ने एक स्वर में कहा कि जनता के चुने हुए विधायक के लिए गुंडा जैसा शब्द प्रयोग करना बहुत ही निंदनीय है। प्रशासनिक अधिकारियों को राजनीति से दूर रहना चाहिए। सत्ता बदलती रहती है इसलिए अधिकारियों को सभी का सम्मान करना चाहिए। विधायक धालीवाल ने कहा कि निगम कमिशनर के व्यवहार से वे बहुत आहत हुए हैं अत: वे स्थानीय निकाय विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, लोकल बाडी मंत्री तथा पंजाब की भगवंत मान सरकार से मांग करते हैं कि एडीसी कम निगम कमिशनर के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।

धरनाकारियों में ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा शहरी के प्रधान तरनजीत सिंह बंटी वालिया, देहाती प्रधान जसवंत सिंह नीटा जगपालपुर, मार्किट कमेटी फगवाड़ा के पूर्व चेयरमैन नरेश भारद्वाज, ब्लाक समिति फगवाड़ा के चेयरमैन गुरदयाल सिंह भुल्लाराई, वरिष्ठ नेता विनोद वरमानी, डैलीगेट मैंबर गुरजीत पाल वालिया, पूर्व पार्षद दर्शन लाल धर्मसोत, पूर्व पार्षद रामपाल उप्पल, पूर्व पार्षद जतिन्द्र वरमानी, सौरव शर्मा प्रधान आईटी सैल जिला कपूरथला, पंकज घेड़ा, लाडी बोहानी, विक्की वालिया, राजकुमार भगतपुरा, सरजीवन लता शर्मा, शविन्द्र निश्चल, हर्ष कुमार, रणजीत रानी, मनजीत कौर वालिया, सुरेश भंडारी, जतिन भंडारी, अवतार सिंह लाली, सुखविन्द्र सिंह काला सरपंच अठौली, अवतार सिंह, सतनाम सिंह, अमरिन्द्र सिंह पी.ए. आदि शामिल थे।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd