Friday, March 29, 2024
ई पेपर
Friday, March 29, 2024
Home » यूपी निकाय चुनाव : गाजियाबाद में 9 बजे तक हुआ 8.50 प्रतिशत मतदान

यूपी निकाय चुनाव : गाजियाबाद में 9 बजे तक हुआ 8.50 प्रतिशत मतदान

गाजियाबाद (उत्तम हिन्दू न्यूज): गाजियाबाद में यूपी निकाय चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। दूसरे चरण के मतदान में गाजियाबाद सीट से मेयर के 12, चेयरमैन के लिए 95 और पार्षद/सभासद पद पर 1730 प्रत्याशियों में मुकाबला है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से गाजियाबाद को 26 जोन और 128 सेक्टर में बांटा है। कुल 606 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 25 लाख 80 हजार 225 मतदाता अपने मत का प्रयोग करने वाले हैं। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने वोट डाला। उन्होंने कहा- प्रदेश के अंदर और नगर निकाय में भी डबल इंजन की सरकार होनी चाहिए जिससे प्रदेश के साथ ही शहर का भी विकास हो। गाजियाबाद नगर निगम के यूपी सरकार के राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) नरेंद्र कश्यप ने वोट डाला है।

गाजियाबाद नगर निगम के अलावा मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी, खोड़ा, निवाड़ी, पतला, फरीदनगर और डासना नगर पंचायत में सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रारंभ हो गई है। इन सभी जगह 606 मतदान केंद्र और 2371 पोलिंग बूथ बने हैं। जिले में 128 संवेदनशील और 149 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र बनाए हैं।

गाजियाबाद नगर निगम में 15.39 लाख मतदाता हैं। नगर पालिकाओं की बात करें तो सर्वाधिक वोटर लोनी में 5.21 लाख हैं। गाजियाबाद और लोनी में ईवीएम से वोटिंग हो रही है, जबकि अन्य पंचायतों में बैलेट पेपर से वोट डाले जा रहे हैं।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd