Friday, March 29, 2024
ई पेपर
Friday, March 29, 2024
Home » विदेशी मुद्रा भंडार 4.23 अरब डॉलर बढ़कर 597.5 अरब डॉलर पर

विदेशी मुद्रा भंडार 4.23 अरब डॉलर बढ़कर 597.5 अरब डॉलर पर

मुंबई (उत्तम हिन्दू न्यूज): देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 मई को समाप्त सप्ताह में पिछले लगातार दस सप्ताह की गिरावट से उबरता हुआ 4.23 अरब डॉलर बढ़कर 597.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया वहीं इसके पिछले सप्ताह यह 2.7 अरब डॉलर घटकर 593.3 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 20 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.82 अरब डॉलर चढ़कर 533.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 25.3 करोड़ डॉलर की बढ़त लेकर 40.82 अरब डॉलर हो गया।

आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 10.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 5.1 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ पांच अरब डॉलर हो गई।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd