Wednesday, June 7, 2023
ई पेपर
Wednesday, June 7, 2023
Home » कोविड टीकाकरण में 192.52 करोड़ टीके लगे

कोविड टीकाकरण में 192.52 करोड़ टीके लगे

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 192.52 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 192 करोड़ 52 लाख 40 हजार 955 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 1,675 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 14 हजार 841 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.03 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.41 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 1,535 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 26 लाख 737 कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 4 लाख सात हजार 626 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 84 करोड़ 74 लाख 99 हजार 852 कोविड परीक्षण किए हैं।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd