Saturday, September 30, 2023
ई पेपर
Saturday, September 30, 2023
Home » असम में खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले 2 गिरफ्तार

असम में खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले 2 गिरफ्तार

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

गुवाहाटी (उत्तम हिन्दू न्यूज): असम के मोरीगांव जिले में खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान उमर फारूक और रसीदुल इस्लाम के रूप में की गई।

उन्हें सोमवार देर रात चलाए गए एक अभियान के दौरान जिले के मोइराबारी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लोचनाबोरी गांव स्थित एक दुकान से पकड़ा गया।

पुलिस ने कई आपत्तिजनक वस्तुएं जब्त की है। जिनका उपयोग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के जाली हस्ताक्षर वाली फर्जी पुलिस सत्यापन रिपोर्ट बनाने में किया जाता था।

मोरीगांव के पुलिस अधीक्षक, हेमंत कुमार दास ने बताया, “आरोपी बहुत पहले से फर्जी दस्तावेज बनाकर इस अवैध गतिविधि को चला रहे थे, वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि वे साइबर संबंधी अपराधों में भी शामिल थे।” पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd