Monday, June 5, 2023
ई पेपर
Monday, June 5, 2023
Home » देश में बीते दिन 2,022 कोरोना के नए मामले दर्ज, 46 लोगों की मौत

देश में बीते दिन 2,022 कोरोना के नए मामले दर्ज, 46 लोगों की मौत

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): देश में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 2,022 नये मामले सामने आए हैं तथा 46 लोगों की मौत होने से कोरोना मृतकों की संख्या 5,24,459 हो गई। नए मामलों के सामने आने के साथ कुल मामलों की संख्या चार करोड़ 31 लाख 38 हजार 393 तक पहुंच गई है। इस दौरान सक्रिय मामलों में 123 की कमी आई है, जिसके साथ ही अब इनकी संख्या 14,832 रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2099 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं और इसी के साथ अब तक कुल चार करोड़ 25 लाख 99 हजार 102 मरीज कोविड से उबर चुके हैं। देश में इस वक्त कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है। वहीं, सक्रिय दर 0.03 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 75 बढ़ने से कुल संख्या 1,903 तक पहुंच गयी हैं। वहीं, 251 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 77,33,043 तक पहुंच गयी, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,47,856 पर स्थिर है।

कनार्टक में सक्रिय मामले 66 बढ़कर 1,721 हो गये। इस दौरान, 101 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 39,08,718 हो गयी जबकि मृतकों का आंकड़ा 40,106 पर स्थिर है। केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 31 बढ़कर 3,830 हो गये हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 471 बढ़कर 64,77,171 हो गयी, जबकि मृतकों की संख्या 69,546 हो गयी।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd