मुंबई (उत्तम हिन्दू न्यूज): सिनेमाई दुनिया से एक अभिनेता अखिल मिश्रा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता ने 58 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली।
जानकारी के अनुसार अभिनेता की किचन में फिसलकर गिरने से मौत हुई है। अखिल मिश्रा ने अपने सिनेमाई करियर में कई किरदारो में जान डाली, वहीं फिल्म 3 इडियट्स में उनका लाइब्रेरियन दुबे का रोल दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
अखिल मिश्रा की पत्नी सुजैन, हैदराबाद में एक शूट कर रही थीं, जब ये हादसा पेश आय़ा। इस खबर को जानने के बाद उन्होंने तुरंत मुंबई वापसी की है और सदमे में हैं।
उधर, अभिनेता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
|