Friday, September 22, 2023
ई पेपर
Friday, September 22, 2023
Home » Jalandhar की जंग में AAP निकली आगे, ‘सुशील’ जीत की ओर रिंकू- वर्करों का जश्न शुरू

Jalandhar की जंग में AAP निकली आगे, ‘सुशील’ जीत की ओर रिंकू- वर्करों का जश्न शुरू

जालंधर (उत्तम हिन्दू न्यूज): जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों को गिनती जारी है। अबतक के रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी लोकसभा में अपना खाता खोलती हुई दिख रही है। काउंटिंग के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू की लीड लगातार बढ़ रही है। खबर लिखे जाने तक वह कांग्रेस से करीब 44,571 वोटों से आगे हो चुके हैं। इसे देखते हुए AAP वर्करों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

वहीं जालंधर में AAP के चुनाव प्रभारी वित्तमंत्री हरपाल चीमा चंडीगढ़ से जालंधर के लिए रवाना हो गए हैं। इस मौके उन्होंने कहा कि अभी यह ट्रेंड है। आम आदमी पार्टी को वोट देने वालों का वह धन्यवाद करते हैं। बाकी बातें वह नतीजा घोषित होने के बाद करेंगे।

बता दें कि जालंधर कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। पिछली 4 बार से कांग्रेस इस सीट पर जीतती रही है। कांग्रेस के इस गढ़ पर अब AAP का कब्जा होता दिख रहा है। आप उम्मीदवार सुशील रिंकू के घर पर भी वर्करों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd