Thursday, September 21, 2023
ई पेपर
Thursday, September 21, 2023
Home » पंजाब में किसी से समझौता नहीं करेगी AAP: अनमोल गगन मान

पंजाब में किसी से समझौता नहीं करेगी AAP: अनमोल गगन मान

चंडीगढ़ (उत्तम हिन्दू न्यूज): मान सरकार में कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर आम आदमी पार्टी किसी से समझाैता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव आम आदमी पार्टी अपने दम पर लड़ेगी। मंत्री अनमोल गगन मान के बयान के बाद पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने कहा कि, अनमोल गगन मान के कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

राजा वड़िंग ने कहा कि दिल्ली हमें कह चुके हैं कि पंजाब की 13 सीटों पर तैयारी शुरू करो, इंडिया गठबंधन मोदी सरकार के खिलाफ है। उल्लेखनीय है कि इंडिया गठबंधन संबंधी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कांग्रेस से बैठक कर चुके हैं। अनमोल गगन मान ने दावा किया कि यह मुख्यमंत्री पंजाब की राय है कि प्रदेश के भीतर लोकसभा की 13 सीटों पर आप खुद चुनाव लड़ेगी और जीत प्राप्त करेगी।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd