Wednesday, June 7, 2023
ई पेपर
Wednesday, June 7, 2023
Home » सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण, मानसा में बड़े अधिकारियों की तैनाती

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण, मानसा में बड़े अधिकारियों की तैनाती

मानसा (उत्तम हिन्दू न्यूज): मशहूर पंजाबी सिंगर मूसेवाला के शव का आज पोस्टमार्टम होगा। इसके लिए परिवार की सहमति का इंतजार किया जा रहा है। इसके लिए मानसा में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सिंगर के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

वहीं पंजाब पुलिस के बठिंडा रेंज के IG पीके यादव, मानसा SSP गौरव तूरा और बठिंडा के SSP जे. एलेनचेजियन को मानसा में ही कैंप करवा दिया गया है।

मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब में गैंगवार की आशंका बढ़ गई है। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली है। लॉरेंस गैंग और उनके साथी कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कहा कि हमने मोहाली में कत्ल किए विक्की मिड्‌डूखेड़ा की हत्या का बदला लिया है। वहीं अब गैंगस्टर दविंदर बंबीहा गैंग भी सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि मूसेवाला उनसे नहीं जुड़ा था। फिर भी उसका नाम हमारे साथ जोड़ा जा रहा है। इसलिए वह इसका बदला लेंगे।

इस धमकी को देखते हुए पंजाब की जेलों में लॉरेंस गैंग के बंदियों को अलग कर दिया गया है। जहां-जहां इस गैंग के मेंबर हैं, वहां सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। बंबीहा गैंग के मेंबर भी जेलों में बंद हैं। जिन्हें भी अलग कर दिया गया है। दोनों गैंग आपस में न भिड़ें, इसको लेकर सभी जेलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है।

 

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd