तेहरान(उत्तम हिन्दू न्यूज): ईरान के हालात दिन प्रतिदिन बेकाबू होते जा रहे हैं। अभी तक यहां 22 साल की माहसा अमिनी की पुलिस कस्टडी में मौत को लेकर प्रदर्शन चल रहा था लेकिन अब जेहदान शहर में 15 साल की बलोच लड़की से रेप का मामला बढ़ गया है। यहां तक कि विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग तक की और 36 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ईरान में पिछले सप्ताह एक पुलिस कमांडर पर एक 15 साल की बलोच लड़की के बलात्कार के आरोप लगे थे। ईरान के प्रमुख सुन्नी धर्मगुरू मौलवी अब्दुल हमीद ने पुष्टि की थी। आरोपी कमांडर का नाम कर्नल इब्राहिम खूचाकजई है। वह शिया मुस्लिम है। पीड़ित लड़की सुन्नी है। रेप के मामले से गुस्साए लोग सरकारी ऑफिसों और पुलिस स्टेशनों में आग लगा रहे हैं। बीते दिन नमाज के बाद बलोच समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने फायरिंग की। प्रदर्शन के दौरान बलोचों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं।
देखें वीडियो
|