Friday, March 29, 2024
ई पेपर
Friday, March 29, 2024
Home » अंबरनाथ यूनाइटेड अटलांटा एफसी हीरो आई-लीग 2 में पदार्पण को तैयार

अंबरनाथ यूनाइटेड अटलांटा एफसी हीरो आई-लीग 2 में पदार्पण को तैयार

मुंबई (उत्तम हिन्दू न्यूज): महाराष्ट्र का अंबरनाथ यूनाइटेड अटलांटा एफसी हीरो आई-लीग 2 में पदार्पण के लिये कमर कस चुका है। अंबरनाथ यूनाइटेड अटलांटा एफसी ने अपनी स्थापना के पहले ही वर्ष में एमएफए एलीट प्रीमियर लीग का खिताब (2021-22 सीज़न) जीता था जबकि प्रतिष्ठित हारवुड चैंपियंस लीग को जीतकर दोहरा विजयी सीज़न पूरा किया। एयूएएफसी अपने एलीट प्रीमियर लीग खिताब (2022-23 सीजन) को बचाने में सफल रहा था और मुंबई में शीर्ष घरेलू लीग में लगातार खिताब अपने नाम किया। इसके परिणामस्वरूप उन्हें अब हीरो आई लीग में नामित किया गया है।

हीरो आई-लीग 2 के 15वें संस्करण में भाग लेने वाले 20 क्लबों को चार समूहों, ग्रुप ए, ग्रुप बी, ग्रुप सी और ग्रुप डी में विभाजित किया गया है। ग्रुप ए में टेकट्रो स्वदेस यूनाइटेड (हिमाचल प्रदेश), जगत सिंह पलाही (पंजाब), मुंबई सिटी (आर) (महाराष्ट्र), डाउनटाउन हीरोज (जम्मू और कश्मीर), दिल्ली एफसी (नई दिल्ली) शामिल थे जबकि

ग्रुप बी में शिलॉन्ग लाजोंग, द डायमंड रॉक, यूनाइटेड एससी, ईस्ट बंगाल (आर) है। ग्रुप सी में बेंगलुरु एफसी (आर), गोल्डन थ्रेड्स, आरकेएम एफए, चेन्नईयिन एफसी (आर), एफसी बेंगलुरु यूनाइटेड और ग्रुप डी में एआरए एफसी, डेम्पो, अंबरनाथ यूनाइटेड अटलांटा एफसी, एफसी गोवा (आर), हैदराबाद एफसी (आर) की टीमे शिरकत करेेंगी।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd