मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 158 करोड़ रुपए की राशि नई तहसीलों के निर्माण और अपग्रेडेशन के लिए जारी
चंडीगढ़/विज पंजाब के तहसील कम्पलैक्सों/सब तहसील कम्पलैक्सों की जल्द ही सूरत बदलने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में नई तहसीलों/सब तहसीलों के निर्माण और अपग्रेडेशन के लिए करीब 158 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने बताया कि आम लोगों की सुविधा के लिए और राजस्व विभाग के काम को और अधिक सुचारू बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने कई तहसील/सब-तहसील दफ्तरों की नव-निर्माण के लिए पहल की है। इन दफ्तरों में काम करवाने के लिए आने वाले लोग जल्द ही नई और अपग्रेड इमारतों में आसानी से काम करवा सकेंगे।
जिम्पा ने बताया कि इससे पहले 100 करोड़ के करीब राशि स्वीकृत की गई थी, परन्तु कुछ जिलों के बजट में वृद्धि किए जाने के बाद अब तक 158 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। यह राशि अभी और बढऩे की संभावना है। उन्होंने कहा कि बहुत से दफ्तर पुरानी और खस्ता हाल इमारतों में चल रहे थे और कई जगह सुविधाओं की कमी थी। इसलिए इन दफ्तरों को समय का साथी बनाने के लिए पैसे जारी किए गए हैं।
|