Wednesday, September 27, 2023
ई पेपर
Wednesday, September 27, 2023
Home » हथियारबंद बदमाशों ने मस्जिद में की ताबड़तोड़ फायरिंग, नमाज पढ़ रहे 7 लोगों की मौत

हथियारबंद बदमाशों ने मस्जिद में की ताबड़तोड़ फायरिंग, नमाज पढ़ रहे 7 लोगों की मौत

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): नाइजीरिया के कडूना में हथियारबंद बदमाशों ने एक मस्जिद पर हमला बोल दिया। इस हमले के दौरान मस्जिद में लोग नमाज पढ़ रहे थे। बंदूकधारियों ने मस्जिद के अंदर घूसते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गोलीबारी में सात लोगों की मौके पर ही हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

नाइजीरिया में बंदूकधारियों के कहर की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी भयानक हमले हो चुके हैं। यह अफ्रीकी देश लंबे समय से दुर्दांत आतंकी संगठन बोको हरम के हमले का सामना कर रहा है। इस संगठन ने अब तक देश में कई सुसाइड अटैक और गोलीबारी के जरिए सैकड़ों लोगों को मौत की नींद सुला चुका है। नाइजीरिया में मुस्लिम और ईसाई लोगों के बीच दंगे भी लगातार होते रहे हैं।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd