Thursday, November 30, 2023
ई पेपर
Thursday, November 30, 2023
Home » विवाह के झगड़े संबंधी शिकायत के मामले में 4000 रुपए की रिश्वत लेता एएसआई गिरफ्तार

विवाह के झगड़े संबंधी शिकायत के मामले में 4000 रुपए की रिश्वत लेता एएसआई गिरफ्तार

लुधियाना/विशाल ढल्ल पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज वूमैन सैल लुधियाना में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) सुखदेव सिंह को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त दोषी पुलिस कर्मचारी को अभिषेख शर्मा निवासी न्यू शिमलापुरी, लुधियाना की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकत्र्ता ने विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना से सम्पर्क कर बताया कि वह प्राईवेट नौकरी करता है और उसका अपनी पत्नी से विवाह संबंधी झगड़ा चल रहा है और इसकी शिकायत एएसआई सुखदेव सिंह के पास विचाराधीन है।
शिकायतकत्र्ता ने आरोप लगाया कि उक्त एएसआई उससे पहले भी 7000 रुपए किश्तों में ले चुका है और उसके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी देकर उससे 50,000 रुपए और मांग रहा है। उसने आगे बताया कि उसके और उक्त एएसआई के बीच सौदा तय हुआ है, जिसके अनुसार उक्त एएसआई 14,000 रुपए रिश्वत के लिए राज़ी हो गया है, जिसमें से वह 4000 रुपए खुद रखेगा और 10,000 रुपए महिला सैल लुधियाना के इंचार्ज को देगा।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर काबू कर लिया गया। इस सम्बन्धी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अधीन विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में एफआईआर. नं 24 तारीख़ 25.9.23 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मुलजिम को कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने साथ ही बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और पड़ताल के दौरान महिला सैल के इंचार्ज की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd