Saturday, September 30, 2023
ई पेपर
Saturday, September 30, 2023
Home » Asia Cup 2023 Final : भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब

Asia Cup 2023 Final : भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

कोलंबो (उत्तम हिन्दू न्यूज) : भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया और एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 50 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए ईशान किशन 23 और शुभमन गिल 23 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत 8वीं बार एशिया कप का चैम्पियन बना है। फाइनल मुकाबले में भारत को जीत के लिए 51 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 6.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया।
भारतीय टीम की गेंदों की हिसाब से यह सबसे बड़ी जीत रही । भारत ने 263 गेंद बाकी रहते जीत हासिल की। इससे पहले गेंदों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत साल 2001 में आई थी। तब उसने केन्या को ब्लोमफोंटेन के मैदान पर 231 गेंद बाकी रहते 10 विकेट से हराया था।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd