कोलंबो (उत्तम हिन्दू न्यूज)-एशिया कप के फाइनल मुकाबले में आज भारत और श्रीलंका आमने-सामने हैं। श्रीलंका ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। भारतीय टीम फाइनल मुकाबला जीतती है तो वह रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप पर कब्जा जमा लेगी। खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। भारत ने सात और श्रीलंका ने छह बार इस खिताब को जीता है। पिछली बार भारत ने 2018 में एशिया कप जीता था और अब टीम की नजर पांच साल बाद आठवीं बार इस खिताब को जीतने पर होगी।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डिसिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, दुशान हेमंथा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना।
|