जालंधर (सौरभ खन्ना)– एसजीएल जन सेवा केंद्र, जालंधर के फाउंडर चेयरमैन स्वामी बाबा कश्मीरा सिंह जी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के देहांत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि वह भारतीय राजनीति के इतिहास में महान हस्ती थे। बादल ने राजनीति में रहते हुए पंजाब राज्य की भरपूर सेवा की। उन्होंने सरपंच से राजनीतिक सफर शुरु किया और 11 बार विधायक बने व 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। राजनीति में बाबा बोहड़ के तहत जाने जाते स्व. प्रकाश सिंह बादल के निधन से हर तरफ शोक की लहर है। उनका विछोड़ा केवल बादल परिवार के लिए नहीं, बल्कि सारे पंजाब के लिए ना पूरा होने वाला घाटा है। परमात्मा उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
|