Tuesday, September 26, 2023
ई पेपर
Tuesday, September 26, 2023
Home » BBMB प्रथम राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित

BBMB प्रथम राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

चंडीगढ़ (उत्तम हिन्दू न्यूज): भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के अध्यक्ष नन्‍द लाल शर्मा ने राजभाषा नीति के श्रेष्ठी कार्यान्यावन के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कारों के अन्तीर्गत ‘ख’ क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार हासिल किया। यह पुरस्कार बीबीएमबी को वर्ष 2022-23 के दौरान विशेष कार्यान्वयन के लिए मिला है। 14 सितंबर, 2023 को हिंदी दिवस के अवसर पर पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित सम्मे लन में गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बीबीएमबी की ओर से पहुंचे नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष को पुरस्का से सम्मानित किया।

यह पुरस्कार राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष भारत सरकार के बोर्ड, स्वायत्त निकायों, समितियों, राष्ट्रीयकृत बैंकों, वित्तीय संस्थानों आदि की विभिन्न श्रेणीयों ‘क,’ ‘ख,’ एवं ‘ग’ क्षेत्र के अंतर्गत राजभाषा नीति के श्रेष्ठक कार्यान्वयन के लिए प्रदान किया जाता है।

बीबीएमबी के अध्यक्ष नन्‍द लाल शर्मा ने इस गौरवपूर्ण पुरस्कार मिलने पर बीबीएमबी के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति गहरा आभार और गर्व व्यक्त किया। उन्होनें हिंदी भाषा को बढ़ावा देने में इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय उनकी अटूट प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने हिंदी भाषा को “हमारे राष्ट्र की आत्मा” एवं “हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सबसे सरल स्रोत” के रूप में महत्व दिया। उन्होंने सभी से हिंदी भाषा पर अत्यधिक गर्व करने और इसके संवर्धन और प्रचार-प्रसार की दिशा में निरन्तर प्रयासरत रहने का आग्रह किया।

यह भाषा हमारे मूल्यों और महत्व को बनाए रखने के लिए बीबीएमबी की अटूट प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में कार्य करती है। हम इसी तरह भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए समर्पित हैं क्योंकि हम हिंदी भाषा के प्रचार और संवर्धन को प्राथमिकता देना जारी रखेंगे।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd