जालंधर/उत्तम हिन्दू न्यूज जालंधर के अतिरिक्त जिला उपायुक्त वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने जालंधर-लुधियाना राजमार्ग पर धरना दे रहे किसानों से बातचीत कर उन्हें धरना समाप्त करने की अपील की है।
बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धरना दे रहे किसानों से बुधवार को बैठक करने का समय दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को यातायात में हो रही परेशानी को देखते हुए किसानों को धरना खत्म कर देना चाहिए।
|