Saturday, September 30, 2023
ई पेपर
Saturday, September 30, 2023
Home » लखनऊ में बड़ा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत

लखनऊ में बड़ा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

लखनऊ (उत्तम हिन्दू न्यूज): यूपी की राजधानी लखनऊ के आलमबाग में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मकान जर्जर हो चुका था। हादसे की सूचना पाकर तुरंत मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंची। वहीं, बचाव टीम मलबे में दबे अन्य लोगों को निकालने में जुटी है। घटना देर रात की है।

आलमबाग के आनन्द नगर फतेहअली चौराहे के किनारे रेलवे कालोनी में यह हादसा हुआ है। जिन पांच लोगों की मौत हुई है, उनमें पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। मृतकों के नाम सतीश चंद्र (40 वर्ष), सरोजनी देवी (35 वर्ष), हर्षित (13 वर्ष), हर्षिता (10 वर्ष) और अंश (5 वर्ष) शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि सतीश चंद्र की मां रेलवे में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी थीं। उन्हें ही यह मकान अलॉट हुआ था। वहीं, सतीश प्राइवेट जॉब करते थे। इसी मकान में वह अपने परिवार के साथ रहते थे। मकान काफी पुराना था और पूरी तरह से जर्जर हो चुका था। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन ने मकान को खाली करने का नोटिस भी जारी किया था।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd