Friday, March 29, 2024
ई पेपर
Friday, March 29, 2024
Home » जालंधर में बड़ी वारदात, हेलमेट पहनकर आए लुटेरों ने 10 लाख का सोना लूटा

जालंधर में बड़ी वारदात, हेलमेट पहनकर आए लुटेरों ने 10 लाख का सोना लूटा

जालंधर (उत्तम हिन्दू न्यूज)-महानगर में बड़ी वारदात हुई है। यहां न्यू डिफेंस कालोनी स्थित एक घर में हेलमेट पहने आए 2 युवकों ने रिवाल्वर दिखाकर करीब 10 लाख का सोना लूट लिया और मौके से फरार हो गए। दोनों लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। वे काले रंग की एक्टिवा पर आए थे। उसकी दोनों तरफ से नंबर प्लेट तोड़ी हुई थी। दीप नगर निवासी जागृत सिंह ने बताया कि वे अपनी मामा और नानी के साथ दीप नगर में रहता है। वे सुबह अपने काम पर गए हुए थे। वह घर पर अकेला था। इसी दौरान हैल्मेट पहने लुटेरे उनके घर में घुसे। उसे दातर और पिस्तौल दिखा कर सामान देने के लिए कहा।

उसने इंकार किया तो लुटेरों ने उसके हाथ पांव बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दी। लुटेरों ने घर में सारा सामान उल्ट पुल्ट करके अलमारी में पड़ी ज्यूलरी लूट कर फरार हो गए।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd