जालंधर/उत्तम हिन्दू न्यूज : जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल अटवाल के समर्थन में चुनाव प्रचार जोरों पर जारी है। दिग्गज नेता जनता के बीच जाकर भाजपा की जनहितैषी नीतियों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने करतारपुर विधानसभा हलके के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल के लिए प्रचार किया। सोढी ने कहा कि एक साल बाद आज पंजाब की स्थिति यह है कि राज्य की जनता आप सरकार से तंग आ चुकी है और अब बदलाव चाहती है। लोगों को पूर्ण विश्वास हो चुका है कि भाजपा ही अब पंजाब का भविष्य है और अन्य पार्टियां जनता के पैमाने पर हो फेल चुकी हैं। इसकी शुरुआत जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव में होगी और भाजपा बड़े अंतर के साथ यह सीट जीतेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलविंदर लाडी, पूर्व विधायक हरजिंदर ठेकेदार, विधायक विनोद, विधायक लक्ष्मण नापा व राकेश राठौर उपस्थित थे।
|