Monday, September 25, 2023
ई पेपर
Monday, September 25, 2023
Home » भाजपा पंजाब का भविष्य : राणा सोढ़ी

भाजपा पंजाब का भविष्य : राणा सोढ़ी

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

अमृतसर/ दीपक मेहरा : भारतीय जनता पार्टी अमृतसर की एक विशेष संगठनात्मक बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई, जिसमें पूर्व मंत्री व भाजपा कोर ग्रुप सदस्य राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी विशेष रूप से उपस्थित हुए। राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी का जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने अपने पदाधिकारियों सहित पुष्पगुच्छ व दोशाला देकर स्वागत किया। इस अवसर पर राणा सोढ़ी के साथ मंच पर पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, जिला महासचिव मनीष शर्मा, संजीव कुमार व सलिल कपूर, अमृतसर लोकसभा के प्रवास संयोजक राजिंदर मोहन सिंह छीना, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, पूर्व चेयरमैन संजीव खन्ना, रीना जेटली, गुरप्रताप सिंह टिक्का, अमरपाल सिंह बोनी अजनाला, अजयबीर पाल सिंह रंधावा, मुखविंदर सिंह मुक्खा, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, कुमार अमित, राजीव भगत, केवल कुमार, सुशील देवगन, आदि भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अनुज सिक्का, परमजीत सिंह बतरा, मोहित महाजन, संजीव खोसला, अविनाश शैला, चंदर शेखर शर्मा, ज्योति बाला, सविता महाजन, सतपाल डोगरा, एकता वोहरा, अलका शर्मा, कुलवंत सिंह, सुबेग सिंह, विजय ब्याला, योगेश, पारस महाजन, सभी मोर्चा अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के संयोजक, सभी मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd