जालंधर/हेमंत कुमार : भाजपा एस सी मार्च की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा कार्य करके भाजपा एस सी मार्च के कार्यकर्ताओं ने टांडा रोड गऊ शाला मैं प_े गुड पेड़े डालकर गऊ माता का आशीर्वाद लिया।
पूर्व सी पी एस व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष के डी भंडारी ने कहा की हमारे पुराणों में भी गाय की महिमा का वर्णन किया गया। भाजपा नेता किशन लाल शर्मा ने कहा कि गऊ माता की सेवा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और कहा की हर युवा को मोदी जी के जन्मदिन के सेवा सप्ताह पर संकल्प लेना चाहिए की गऊ माता की सेवा करने से भारत की धर्म संस्कृति और सभ्यता बच सकती है।
इस अवसर पर भाजपा एस.सी मोर्चा के जालंधर जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह बादल ने मोदी जी के जन्मदिन की सभी को बधाई हुऐ कहा की हमें मोदी जी के जन्मदिन पर सभी भारतवासियों को संकल्प लेना चाहिए कि हम भी अपना अपना जन्मदिन गौ माता की सेवा कार्य करके मनाए और उन्होंने गौ माता से प्रार्थना की है कि मोदी जी के ऊपर ऐसे ही आशीर्वाद बनाए रखें ऐसे ही मोदी जी देश और राष्ट्रहित में कार्य करते रहें।
इस अवसर पर रोशन लाल,जय किशन सोनी,जतिंदर कुमार,राजिंदर शर्मा,सुभाष मल्होत्रा,अरविंदर कुमार,नवीन शर्मा,सरवन शर्मा, रमेश कुमार,अरविंद कुमार,नवप्रीत बादल मौजूद थे।
|