Wednesday, September 27, 2023
ई पेपर
Wednesday, September 27, 2023
Home » दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका के लिए भाजपा एससी मोर्चा ने किशनपुरा में घर-घर जाकर मिट्टी एकत्रित की

दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका के लिए भाजपा एससी मोर्चा ने किशनपुरा में घर-घर जाकर मिट्टी एकत्रित की

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

जालंधर/हेमंत कुमार : भारतीय जनता पार्टी एस.सी मोर्चा जालंधर शहरी की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत किशनपुरा क्षेत्र में भाजपा जिला एस.सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह बादल की अध्यक्षता में किशनपुरा क्षेत्र में घर-घर जाकर दिल्ली में बन रही अमृत वाटिका निर्माण हेतु मिट्टी इक_ी की और लोगों ने जोरदार भाजपा नेताओं का स्वागत किया। भारत माता की जय, मेरी माटी मेरा देश मोदी जी का यह संदेश के जयकारों से किशनपुरा क्षेत्र गूंज उठा।
पूर्व सी.पी.एस श्री केडी भंडारी ने इलाका निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दिल्ली में बनने जा रही अमृत वाटिका के लिए भारत के सभी राज्यों में घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मिट्टी इक_ी कर दिल्ली भेजी जाएगी। दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका स्वतंत्रता एकता और अखंडता में योगदान देने वाले नायकों को समर्पित आजादी का अमृत महोत्सव स्मारक होगा।
जिला भाजपा एस.सी मोर्चा के प्रधान अजमेर सिंह बादल ने कहा कि मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान को जालंधर के हर वार्ड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । जिला भाजपा सचिव अश्वनी अटवाल ने कहा की मेरी माटी मेरा देश अभियान जालंधर में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस अवसर पर प्रशांत गंभीर,मनोज कुमार टंडन,नरेश अरोड़ा,जे.के सोनी, राजेश कुमार बंटी,अमरीक सिंह,केसर सिंह,सर्बजोत सिंह,कुलविंदर सिंह भोगल,नवप्रीत सिंह बादल,मनप्रीत सिंह आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd