Sunday, December 3, 2023
ई पेपर
Sunday, December 3, 2023
Home » BJP एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला को भाजपा स्पोर्ट्स सेल ने किया सम्मानित

BJP एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला को भाजपा स्पोर्ट्स सेल ने किया सम्मानित

जालंधर (उत्तम हिन्दू न्यूज): भाजपा स्पोर्ट्स सेल जालंधर के प्रधान हिमांशु शर्मा ने अपनी टीम के साथ आज भाजपा एससी मोर्चा पंजाब के नवनियुक्त उप प्रधान रॉबिन सांपला को सम्मानित किया। हिमांशु शर्मा ने बताया की रॉबिन सापंला पिछले लम्बे समय से पार्टी की सेवा निष्पक्ष तरीक़े से कर रहे है जिसकी चलते आज पार्टी ने उन्हें यह पद दे कर नवाजा है।

हिमांशु शर्मा ने बताया की कल शनिवार को बी एस एफ चौंक में रॉबिन सांपला का स्वागत किया जाएगा वह वहा से चलकर सर्किट हाउस तक ज़ाया जाएगा। स्पोर्ट्स सेल के महामंत्री जसा सिंह राजगढ़िया ने कहा की आने वाले समय में पंजाब में भाजपा ओर मजबूत होगी वह नगर निगम के चुनाव में भाजपा अपना परचम लहरायेगी।

इस मौक़े पर स्पोर्ट्स सेल के उप प्रधान रिकी कुमार, निष्पक्ष सरीन, अनुपम निक्कु, सचिव रोहित दुआ, वरुण शर्मा, सौरव सहदेव, प्रदीप अत्रि, वर्धन चढ़ा, जानू राणा, बँटी, राजा बेगोवाल, शुभम ,माखन नडाल, राणा, तरसेम, बिल्ला गिल, सूरज, मानी आदि मौजूद रहे।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd