Saturday, September 30, 2023
ई पेपर
Saturday, September 30, 2023
Home » भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सैकड़ो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सैकड़ो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

जलांधर/हेमंत कुमार : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर जिला भाजपा द्वारा पूरे शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन किया गया। पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कैंप, हवन यज्ञ पौधारोपण, गौ सेवा और कर मोदी का जन्मदिन जनसेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान डेवियट कॉलेज जालंधर में किया। कार्यकर्मों में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,पूर्व सीपीएस और प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की विशेष रूप से उपस्थित हुए।
नॉर्थ विधानसभा में मडल 1 अध्यक्ष राजेश मल्होत्रा की अध्यक्षता में गौरी शंकर मंदिर और मंडल 9 अध्यक्ष कुणाल शर्मा की अध्यक्षता में बस्ती गुजा में रक्तदान कैंप लगाया गया वही पण्डित दीन दयाल जागृति मंच से किशन लाल शर्मा व उनके साथियों द्वारा पिंगलाघर में फलों का वितरण किया गया। इसके साथ साथ जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जुल्का की अध्यक्षता में जोशी हस्पताल में रक्तदान कैंप लगाया गया जिसमे युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर वेस्ट हल्के में पार्टी द्वारा जिला उपाध्यक्ष अनिल मीनिया,जिला सचिव अश्वनी अटवाल,जिला ऑफिस को इंचार्ज योगेश मल्होत्रा,मंडल अध्यक्ष गौरव जोशी,मनीष बल,आर्य समाज मंदिर के अध्यक्ष दिनेश जैरथ की अध्यक्षता में आर्य समाज मंदिर डाकखाने वाली गली बस्ती गुजा में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में विभिन्न योजनाओं का लाभ ले चुके लाभार्थियों के साथ मिलना हुआ और साथ में विश्वकर्मा योजना का लाइव प्रसारण देखा गया जिसमे भाजपा की सीनियर लाइडरशिप मौजूद रही।
वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सुनील जाखड़ ने कहा कि आज सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।उन्होंने कहा कि आप सभी से मिलना मोदी जी 73वे जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा कोई नही हो सकता। उन्होंने कहा कि पार्टी के लोकसभा में सदस्यों की संख्या 2 से 300 प्लस तक जाना ज्यादा आप सभी की मेहनत से संभव हुआ है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd