Wednesday, September 27, 2023
ई पेपर
Wednesday, September 27, 2023
Home » आज ही के दिन बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी का जन्‍म हुआ था (18 सितंबर की प्रमुख घटनाएं)

आज ही के दिन बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी का जन्‍म हुआ था (18 सितंबर की प्रमुख घटनाएं)

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1180 – फिलिप ऑगस्टस फ्रांस के राजा बने।

1769 – बोस्टन, मैसाचुसेट्स के जॉन हैरिस ने पहला स्पाइनेट पियानो बनाया।

1810 – चिली ने स्पेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

1812 – मॉस्को में लगी आग से शहर का 75 फीसदी हिस्सा जलकर खाक हुआ और 12 हजार लोगों की मौत हुई।

1821 – मैसाचुसेट्स में एमहर्स्ट कॉलेज स्थापित किया गया।

1842 – पिट्सबर्ग पोस्ट-गैजेट का पहला संस्करण प्रकाशित किया गया।

1851 – न्यूयार्क टाइम्स अखबार ने प्रकाशन शुरू किया।

1906 – हास्‍य रचनाओं के महाकवि काका हाथरसी का जन्‍म।

1919 – हाॅलैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ।

1922 – हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।

1926 – अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत हुई।

1947 – राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम पारित हुआ।

1950 – बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी का जन्‍म हुआ।

1961 – तत्कालीन सोवियत रूस ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।

1967 – नागालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।

1986 – पहली बार महिला पायलटों ने बम्बई (अब मुंबई) से गोवा के बीच जेट विमान उड़ाया।

1988 – बर्मा(अब म्यांमार) ने अपना संविधान रद्द किया।

1997 – अमेरिका ने ‘होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

2003 – ढाका-अगरतला के बीच बस सेवा शुरू हुई।

 

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd