Friday, September 22, 2023
ई पेपर
Friday, September 22, 2023
Home » ब्रिटेन: लिस ट्रस ने जीता प्रधानमंत्री का चुनाव, 21 हजार वोटों से हारे ऋषि सुनक

ब्रिटेन: लिस ट्रस ने जीता प्रधानमंत्री का चुनाव, 21 हजार वोटों से हारे ऋषि सुनक

Published: Last Updated on

लंदन (उत्तम हिन्दू न्यूज): ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री की घोषणा हो गई। पीएम की रेस में ऋषि सुनक को हार नसीब हुई। वहीँ, यूके की विदेश मंत्री लिस ट्रस वहां की नई प्रधानमंत्री चुन की गई हैं। सुनक करीब 21 हजार वोटों से चुनाव हारे हैं। लिस ट्रस बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। लिस ट्रस को आज शाम ब्रिटेन की सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी का नेता चुन लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी के रूप में पार्टी सदस्यों को पूर्व चांसलर ऋषि सुनक और विदेश मंत्री लिस ट्रस में से किसी एक को चुनना था। 42 साल के सुनक को अब पीएम की रेस में 47 साल की लिस ट्रस ने हरा दिया है। 5 माई को ब्रिटेन में हुए पीएम के इस चुनाव में Conservative Party के करीब 1 लाख 60 हजार से ज्यादा सदस्यों ने वोट किया था। वहीँ, चुनाव से पहले आ रहे सर्वे में भी बताया जा रहा था कि ऋषि सुनक इस रेस में पिछड़ गए हैं।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd