Saturday, December 2, 2023
ई पेपर
Saturday, December 2, 2023
Home » CBSE ने 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जारी किया नोटिस, मार्क्स को लेकर दूर हो जाएंगी सभी कंफ्यूजन

CBSE ने 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जारी किया नोटिस, मार्क्स को लेकर दूर हो जाएंगी सभी कंफ्यूजन

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए सब्जेक्ट वाइज मार्क्स ब्रेकअप जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार, प्रेक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2023 और थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से आयोजित की जानी हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों को मार्क्स ब्रेकअप जरूर चेक कर लेना चाहिए।

छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से 10वीं-12वीं का सब्जेक्ट वाइज मार्क्स ब्रेकअप चेक कर सकते हैं। जल्द ही डेट शीट भी जारी की जाएगी। हालांकि, अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं है। नोटिस में कहा गया है कि स्कूलों द्वारा प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन के मार्क्स अपलोड करने में गलतियां की जा रही हैं। ऐसे में बोर्ड ने सही संचालन और स्कूलों की सहायता के लिए 10वीं-12वीं का सब्जेक्ट वाइज मार्क्स ब्रेकअप जारी किया है।

नोटिस में कहा गया है कि 10वीं व 12वीं के प्रत्येक सब्जेक्ट के अधिकतम अंक 100 हैं, जो कि थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन में विभाजित होंगे। अधिक स्पष्टता के लिए छात्र नीचे बताए तरीके से मार्क्स ब्रेकअप डाउनलोड कर सकते हैं-

– आधिकारिक वेबसाइट – cbse.gov.in पर जाएं।
– यहां “Circular regarding Bifurcation of Marks for Practical/Project/internal Assessment Examination” वाले लिंक पर क्लिक करें।
– अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलकर आएगी।
– छात्र इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd