Thursday, November 30, 2023
ई पेपर
Thursday, November 30, 2023
Home » महिला आरक्षण बिल के लोकसभा व राज्यसभा में पारित होने पर मनाया जशन, निकाली रैली

महिला आरक्षण बिल के लोकसभा व राज्यसभा में पारित होने पर मनाया जशन, निकाली रैली

महिला मोर्चा शिमला ने मिठाइयां बांटी, ढोल नगाड़े के साथ नारेबाजी के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का जताया आभार –
राज्य अध्यक्ष वंदना योगी ने लगाए नारे, कहा -75 वर्षों में नया इतिहास रचने का काम किया पीएम मोदी ने –

शिमला/ऊषा शर्मा : नारी शक्ति वंदन विधेयक के लोकसभा व राज्यसभा में पारित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश राज्य भर में जशन मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में शिमला में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जश्न व आभार रैली का आयोजन किया गया। शेरे पंजाब से लेकर जिलाधीश कार्यालय तक बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने इस रैली में भाग लिया । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष वंदना योगी ने इस रैली का नेतृत्व किया, जबकि जि़ला अध्यक्ष विनती शर्मा ने अध्यक्षता की। लोगों को मिठाई भी बांटी गई ढोल नगाड़े के साथ नृत्य व नाटी भी डाली गई। महिलाओं ने मोदी जी को जय श्री राम, बीजेपी जिंदाबाद सहित अनेक नारे लगाकर माहौल को उत्साह पूर्वक बनाया गया। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष वंदना योगी ने कहा कि गत साढ़े वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जितने भी नीतियां बनाई गई, उनके केंद्र में महिलाएं रही हैं, उज्ज्वला योजना, शौचालय बनाना, घर का निर्माण हो, डायरेक्ट सब्सिडी देना ,रसोई गैस के दाम कम करना, मुद्रा योजना, रोजगार देने की बात हो, विकास की बात हो या मनरेगा को आगे बढ़ाने की बात हो हर कार्य में महिला को आगे रखा गया है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि जो काम 75 वर्षों में नहीं हुआ पिछले 27 वर्षों से राजनीतिक विरोध के चलते अटका हुआ था, उसे नई राजनीतिक इच्छा शक्ति के साथ नए संसद भवन में पहले ही दिन नारी शक्ति वंदन विधेयक के रूप में रखा गया, खुली चर्चा की गई पारित हुआ और अगले ही दो दिनों में बिल को राज्यसभा में रखा गया राज्यसभा में भी पारित हुआ। उन्होंने कहा कि अब तक के इतिहास का सबसे शानदार कार्य हुआ है, जिसने देश की महिला शक्ति को ताकत प्रदान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किंतु-परंतु के बिना सभी दलों का सहयोग लेकर के इस बिल को पारित करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है और आने वाले समय में 33 प्रतिशत आरक्षण देश की सांसद व विधानसभा में महिलाओं को मिलेगा और महिलाएं नीति निर्धारण में अपना योगदान बढक़र के दे पाएंगी। योगी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण भाजपा के लिए आस्था व निष्ठा से जुड़ा संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 70 करोड़ बहनों के लिए एक नायाब तोहफा देकर नया इतिहास रचा है।
इस अवसर पर जिला शिमला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष विनती शर्मा ,भाजपा महामंत्री अंजना, गुडिय़ा सक्षम बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष रूपा शर्मा ,सोशल मीडिया संयोजक प्रतिभा बाली,भाजपा महिला नेत्री रूप शारदा, किरण बाबा, महिला नेत्री किमी सूद,सीमा ठाकुर, पार्षद रचना शर्मा ,पार्षद कमलेश मैहता,आशा शर्मा, निशा शर्मा,पूर्व मेयर सत्या कौंडल, पूर्व मेयर कुसम सन्दरेट,कमलेश शर्मा,मीना वर्मा, कल्पी शर्मा,सुलेखा कश्यप,संजना चौहान, संजू शर्मा सहित अन्य महिला पदाधिकारी व कार्यकता उपस्थित रहे।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd