Saturday, September 30, 2023
ई पेपर
Saturday, September 30, 2023
Home » बिना फंडिंग के गरीबों की मदद करते हैं चमन कपूर

बिना फंडिंग के गरीबों की मदद करते हैं चमन कपूर

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

सरकाघाट के बाद अब नगवाईं में बांटे चमन कपूर ने 2 लाख के टैंट –
मंडी/राजन पुंछी : गरीब ही गरीब का दर्द महसूस कर सकता है। हम सबको खिला नहीं सकते लेकिन हर व्यक्ति किसी को खिला जरूर सकता है। इसी इरादे के साथ सरकाघाट के 56 वर्षीय चमन कपूर बेसहारा और गरीबों को संवारने में अपनी पूरी जिंदगी लगाने को तैयार हैं। सरकाघाट के 100 प्रभावित परिवारों को 15 लाख की कीमत के टैंट बांटने के बाद अब नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने नगवाईं स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में रह रहे 14 प्रभावित परिवारों को दो लाख के टैंट और 50 हजार की राहत राशि सहयोग के रूप में प्रदान की।
चमन कपूर नगवाईं स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन पहुंचे जहां पर सराज विधानसभा क्षेत्र की खोलानाल पंचायत के 14 प्रभावित परिवारों के 50 से अधिक लोग आसरा लिए हुए हैं। आज इन प्रभावितों को टेंट मुहैया करवाए गए हैं। एक टेंट की कीमत 15 हजार है और यह वे टैंट हैं जिन्हें सेना इस्तेमाल करती है। इस टैंट में 7 से 8 लोग आसानी से रह सकते हैं। उन्होंने प्रभावितों के साथ बैठकर उनका दुख दर्द भी जाना और भविष्य में हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। चमन कपूर ने बताया कि वे अपने हिमालया पुत्रा ट्रस्ट में दूसरे दानी सज्जनों से सहयोग मांगकर उस राशि को प्रभावितों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। टैंट खरीदने और इन्हें प्रभावितों तक पहुंचाने में हिमालया पुत्रा ट्रस्ट को रोटरी क्लब मनाली और मेक माई ट्रिप फाउंडेशन का भी पूरा सहयोग मिला है। उन्होंने बताया कि 35 से अधिक टैंट आनी के लिए भेजे गए हैं और इन्हें जल्द ही वहां के प्रभावितों को वितरित किया जाएगा। चमन कपूर का कहना है कि उन्हें मशहूर होने का शौक नहीं है। हमें अपने स्तर से जितना हो सके उतना जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। चमन कपूर का कहना है कि अगर हम अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकल कर देखेंगे तो हमें पता चलेगा कि हमारे आस पास कितने असहाय लोग हैं। हमें उन लोगों की मदद नहीं करनी है जिनको भगवान ने शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाया है। हमें सिर्फ उनकी मदद करनी है जो शारीरिक या मानसिक रूप से अस्वस्थ है। जिनका हाथ-पैर नहीं चल सकता क्योंकि असल में ऐसे ही लोग असहाय होते हैं। इसके साथ ही ऐसे लोगों को पैसे देने की बजाय उसे कुछ खाने, पहनने को दे दिया करें। उसके बाद उन लोगों के चेहरे पर जो खुशी आएगी वह देख कर दिल को काफी सुकून मिलेगी और चैन की नींद भी आएगी। 

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd