Saturday, September 30, 2023
ई पेपर
Saturday, September 30, 2023
Home » मुख्यमंत्री ने बड़े संयम और साहस से किया आपदा का सामना : रामलाल ठाकुर

मुख्यमंत्री ने बड़े संयम और साहस से किया आपदा का सामना : रामलाल ठाकुर

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

केंद्र हिमाचल के लिए दस हजार करोड़ की सहायता तुरंत जारी करे –
बिलासपुर/सुमन डोगरा : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सराहना करते हुए कहा है कि जिस तरह से उन्होंने आपदा के दौरान संयम से काम लेते हुए बेहतरीन कार्य किया उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की त्रासदी इससे पहले हिमाचल प्रदेश में कभी नहीं देखी गई। भारी वर्षा से जान माल का भारी नुकसान हुआ है लगभग 370 लोगों की जान गई और 3000 मकान गिर गए। कई स्थानों पर तो जमीन ही नष्ट हो गई है और सडक़ों को बुरा हाल हुआ है। उन्होंने बताया कि कम से कम 16000 करोड़ रुपए का नुकसान हिमाचल प्रदेश में हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल में दौरा करके चले गए लेकिन हिमाचल प्रदेश को आपदा ग्रस्त घोषित नहीं करवा सके। उन्होंने कहा कि गुजरात के भुज में आया भूकंप तथा केदारनाथ की त्रासदी से भी अधिक नुकसान हिमाचल प्रदेश में हुआ है लेकिन हिमाचल प्रदेश के साथ राजनीति खेली जा रही है और प्रधानमंत्री भी चुप बैठे हैं। कहा जा रहा है कि टीम आएगी सर्वे करेगी उसके बाद आकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को तुरंत प्रभाव से आपदा ग्रस्त घोषित किया जाना चाहिए और कम से कम तुरंत प्रभाव से 10000 करोड़ रूपए की सहायता पैकज के रूप में दी जानी चाहिए ताकि हिमाचल प्रदेश में जनजीवन पुन पटरी पर आ सके। पत्रकार वार्ता में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर भी उपस्थित रहे।
 

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd