Saturday, September 23, 2023
ई पेपर
Saturday, September 23, 2023
Home » मुख्यमंत्री 5 सितंबर को करेंगे भिवानी की नई जेल का उद्घाटन

मुख्यमंत्री 5 सितंबर को करेंगे भिवानी की नई जेल का उद्घाटन

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

चंडीगढ़, (उत्तम हिन्दू न्यूज)- मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी 5 सितंबर 2023 को सांय पांच बजे भिवानी जेल के विस्तारीकरण कार्य का उद्घाटन करेंगे, जिसमें करीब 12 एकड़ में 29 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से नई जेल का निर्माण किया गया है। नई जेल में बंदियों की क्षमता 774 व्यक्तियों की है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों बंदी शामिल हैं। नया जेल परिसर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।

यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उद्घाटन समारोह में ऊर्जा एवं कारागार मंत्री श्री रणजीत सिंह भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जेल विस्तारीकरण कार्य में नई जेल परिसर में पांच बैरेक पुरुष बंदियों के लिए तथा एक बैरेक महिला बंदियों के लिए बनाई गई है। एक पुरुष बैरेक की क्षमता 126 लोगों की तथा महिला बैरेक की क्षमता 114 महिलाओं की है। पहले पुरानी जेल में बंदियों की क्षमता 561 थी, जो अब कुल 1335 की हो गई है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd