चंडीगढ़ (उत्तम हिन्दू न्यूज)-पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रियों के विभागों में अहम फेरबदल किया है। इस फेरबदल का असर कैबिनेट मंत्री मीत हेयर एवं कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जाैड़ामाजरा पर पड़ा देखने को मिला है।
मीत हेयर जोकि अब खेल मंत्री के साथ-साथ जल स्रोत, माइनिंग एवं साइंस एवं तकनालोजी मंत्रालय भी देख रहे थे अब उनसे 3 विभाग वापस ले लिए गए हैं। वह अब केवल खेल एवं युवक सेवाएं मंत्री रहेंगे। उनसे वापस लिए गए माइनिंग एवं जल स्रोत विभाग कैबिनेट के साथी चेतन सिंह जाैड़ामाजरा को दे दिए गए हैं जबकि साइंस एवं तकनालोजी मंत्रालय मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा है। इस प्रकार चेतन सिंह जाैड़ामाजरा सात विभागों का कामकाज संभालेंगे। अन्य किसी मंत्री का विभाग नहीं बदला गया है।
|