Saturday, September 30, 2023
ई पेपर
Saturday, September 30, 2023
Home » CM गहलोत ने दी आदित्य एल1 की लॉन्चिंग के लिए इसरो की टीम को शुभकामनाएं

CM गहलोत ने दी आदित्य एल1 की लॉन्चिंग के लिए इसरो की टीम को शुभकामनाएं

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

जयपुर (उत्तम हिन्दू न्यूज): राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोलर मिशन के तहत आदित्य एल1 की लॉन्चिंग के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की पूरी टीम को असीम शुभकामनाएं दी हैं।

गहलोत ने सोशल मीडिया पर यह शुभकामनाएं देते हुए कहा ” चंद्रमा के बाद अब सूर्य की बारी दुनिया देख रही काबिलियत हमारी।” उन्होंने कहा कि पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लेंगरेंज प्वाइंट वन पर रहकर आदित्य एल1 द्वारा सूर्य की स्टडी से कई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाकर भारत अंतरिक्ष विज्ञान में कीर्तिमान स्थापित करेगा और पूरी दुनिया भारत की महिमा गाएगी।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd