Monday, September 25, 2023
ई पेपर
Monday, September 25, 2023
Home » आपदा में राजनीति कर रही कांग्रेस, 25 को होगा विधानसभा घेराव : कर्ण नंदा

आपदा में राजनीति कर रही कांग्रेस, 25 को होगा विधानसभा घेराव : कर्ण नंदा

SCHOOL OF EMINEC PUNJAB

शिमला/ऊषा शर्मा : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुक्खू सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विपक्षी दल भाजपा ने सडक़ और उतरने का एलान किया है। भाजपा 25 सितम्बर को शिमला में विधानसभा का घेराव करेगी। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा है कि कानून व्यवस्था, महंगाई गारंटी, विरोधाभास, बदला बदली की भावना, संस्थान बंद करना, आपदा राहत राशि के वितरण में भेदभाव को लेकर भाजपा विधानसभा का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की छल और कपट की राजनीति के खिलाफ भाजपा 25 सितंबर को विधानसभा शिमला का घेराव करने जा रही है। उन्होंने आरोप जड़ा कि कांग्रेस पार्टी के नेता आपदा में राजनीति कर रहे है यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को हिमाचल प्रदेश में स्थापित हुए 10 महीने हो चुके हैं और जब से कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश में आई है तब से 1000 से अधिक सरकारी संस्थान बंद कर चुकी है, जिसका वह आज तक जवाब नहीं दे पाए। भाजपा ने डीजल पर 7 रुपए की कटौती की थी, पर आते ही इस कांग्रेस सरकार ने इसको बढ़ा दिया। बिजली, राशन, तेल महंगा कर महंगाई की मार से हिमाचल प्रदेश की जनता की कमर को तोड़ दिया। आपदा प्रबंधन की दृष्टि से यह सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है, आपसी विरोधाभास के चलते हिमाचल प्रदेश की जनता प्रभावित हुई है।
….

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd