Thursday, June 8, 2023
ई पेपर
Thursday, June 8, 2023
Home » राजीव गांधी को याद किया कांग्रेस नेताओं ने मध्यप्रदेश में

राजीव गांधी को याद किया कांग्रेस नेताओं ने मध्यप्रदेश में

भोपाल (उत्तम हिन्दू न्यूज): पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज मध्यप्रदेश में कांग्रेसजनों ने उनके कार्यों का स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और अन्य नेताओं ने यहां श्री गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कीं।

कमलनाथ के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी और अन्य नेता यहां बिट्टन मार्केट में श्री राजीव गांधी की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे और माल्यार्पण किया।

कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए कहा कि वे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करते हैं। श्री गांधी ने देश को विकास की राह पर आगे बढ़ाते हुए 21वीं सदी के भारत की नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि आज जिस डिजिटल इंडिया की बात पूरे देश में हो रही है, उसकी आधारशिला भी श्री गांधी ने दूरसंचार और कंप्यूटर क्रांति के माध्यम से रखी थी।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिए लिखा है, ‘हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री, पंचायती राज व सूचना क्रांति के जनक आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन करता हूं।’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव ने ट्वीट में कहा कि श्री गांधी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे और वे उन्हें उनकी पुण्यतिथि पर नमन करते हैं। श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने नेता श्री राजीव गांधी का स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd