Thursday, June 8, 2023
ई पेपर
Thursday, June 8, 2023
Home » हिमाचल में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी: अग्निहोत्री

हिमाचल में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी: अग्निहोत्री

शिमला (उत्तम हिन्दू न्यूज): हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश सरकार की तरह ही नगर निगम चुनाव भी तीन चैथाई बहुमत से जीत दर्ज करेंगी। आज यहां पत्रकार वार्ता में श्री अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने चुनाव नहीं करवाए यह पहली दफा हुआ कि कोई सरकार चुनाव का साहस नहीं करवा पाई। भाजपा के पास इसका कोई जवाब नहीं है।

उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले भाजपा में उथल-पुथल मच गई है। चुनावों के बीच अध्यक्ष बदला दिया गया है। श्री बिंदल कह रहे हैं कि उनकी इनिंग नगर निगम चुनावों के बाद शुरू होगी, जिससे साफ है कि भाजपा की हार चुनाव में साफ है।

उन्होंने कहा कि गारंटियों को पूरा करना कांग्रेस का राजधर्म है। कांग्रेस ने ओपीएस बहाल किया भाजपा की अटल सरकार ने पेंशन का अधिकार छीना, राज्यों को विवश किया। सभी गारंटियों का हिसाब देकर ही कांग्रेस 2027 के चुनावों में उतरेगी। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार प्रदेश में तीसरी बार हारेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शिमला के डि-कंजेशन के लिए ‘ट्रांसपोर्ट रोपवे’ लगाने जा रही है। यह 1546 करोड़ का प्रोजेक्ट होगा। 15 किलोमीटर के इस रोपवे में हवा में 15 स्टेशन होंगे। अक्तूबर तक इसका टेंडर होगा। ट्रांसपोर्ट में सुधार के लिए 20 इलेक्ट्रिक बसें कोड ऑफ कंडक्ट के बाद चलेगी। ढली का डिपो पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगा। शिमला में रात को 12 बजे तक बसें चलाई जाएगी। वहीं, 2025 तक शिमला में 24 घंटे साफ व स्वच्छ पानी दिया जाएगा। चार स्कीमों पर इसके लिए काम किया जा रहा है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd