मुंबई (उत्तम हिन्दू न्यूज): अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का करीबी रियाज भाटी के खिलाफ मुंबई पुलिस एक्शन मोड में हैं। पुलिस ने रियाज पर जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रियाज भाटी और उसके करीबी सहयोगी ने एक केस में उसे धमकी दी कि वह गवाही देने के लिए अदालत में न जाए और अगर वह जाएगा, तो उसे रियाज भाटी के पक्ष में गवाही देनी होगी। शिकायतकर्ता ने बताया कि ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी मिली है।
शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर, खार पुलिस ने आरोपी रियाज भाटी और उसके करीबी रिश्तेदारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 195 (ए), 506 (2) और 34 के तहत मामला दर्ज किया और आगे की जांच शुरू की।
|