Saturday, December 9, 2023
ई पेपर
Saturday, December 9, 2023
Home » नव विवाहिता की मौत बना पहेली, पति, सास व ससुर गिरफ्तार

नव विवाहिता की मौत बना पहेली, पति, सास व ससुर गिरफ्तार

फगवाड़ा/अमर पासी : फगवाड़ा के हदियाबाद क्षेत्र में स्थित मुहल्ला ग्रीन लैंड कालोनी में ससुराल पक्ष के लोगों पर नवविवाहिता को कथित रूप से गला घोटकर मौत के घाट उतार देने के आरोप लगे हैं। मृत लडक़ी की पहचान कोमल पत्नी अमरजीत वासी ग्रीन लैंड कालोनी हदियाबाद के रुप में हुई है। मामले की सूचना फगवाडा़ पुलिस को दे दी गई है मौके की सूचना पाकर फगवाडा़ पुलिस के डीएसपी जसप्रीत सिंह,थाना सतनामपुरा के एसएचओ बलजिंदर सिंह महिला पुलिस सहित मौके पर पहुंच जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया व जांच शुरु कर दी।
लडक़ी की माता सरबजीत कौर ने बताया कि उनकी लडक़ी कोमल की शादी 12 मार्च 2023 को अमरजीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह वासी ग्रीन लैंड कालोनी के साथ हुई थी। उन्होंने ससुराल पक्ष पर कथित तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी लडक़ी को तग परेशान करते थे।सरबजीत कौर ने बताया कि ससुराल वालें उनकी बेटी कोमल से फोन पर बातचीत भी नहीं करवाते थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी लडक़ी कोमल के पति अमरजीत सिंह, सास रविंदर कौर व ससुर बलजीत सिंह ने उसके साथ मारपीट की व गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। वहीं सूत्रों के अनुसार ससुराल पक्ष के तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई।
इस संबंधी थाना सतनामपुरा के एसएचओ बलजिंदर सिंह ने कहा कि उक्त मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूछताछ में जो भी बात सामने आई उसी के हिसाब से बनती कारवाई की जा रही है।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd