Tuesday, November 28, 2023
ई पेपर
Tuesday, November 28, 2023
Home » मोरक्को में भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या पहुंची 2 हजार के पार, 3 दिन का शोक घोषित

मोरक्को में भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या पहुंची 2 हजार के पार, 3 दिन का शोक घोषित

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): मोरक्को में शुक्रवार (8 सितंबर) रात आए तेज भूकंप में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। भूकंप से मरने वालों की संख्या दो हजार से अधिक बताई जा रही है। वहीं हजारों लोग घायल हैं। मोरक्को के गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, भूकंप में मरने वालों की संख्या 2012 और घायलों की संख्या 2059 है। मोरक्को की सरकार ने भूकंप से हुई तबाही को देखते हुए तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। यह क्षेत्र में 1960 के बाद आया सबसे विनाशकारी भूकंप है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, मोरक्को में शुक्रवार की रात 11 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी गहराई 18।5 किमी थी। भूकंप का केंद्र मराकेश (Marrakesh) से लगभग 70 किमी दक्षिण पश्चिम में अल हौज प्रांत के इघिल शहर के पास था। सबसे ज्यादा नुकसान भूकंप के केंद्र बिंदु के नजदीक स्थित मराकश शहर में हुआ है। वहां पर ज्यादातर इमारतें ध्वस्त हो गई हैं। भूकंप के समय लोग घरों में सो रहे थे, इसलिए मृतकों की संख्या ज्यादा होने की आशंका है। बर्बाद हुई इमारतों में बड़ी संख्या में लोगों के फंसे होने की आशंका है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 बैठक के पहले दिन मोरक्को में आए भूकंप में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अफ्रीकी देश को पूरी मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि भारत इस मुश्किल समय में मोरक्को की हर संभव मदद के लिए तैयार है। वहां की सरकार से संपर्क कर जल्द ही वहां सहायता सामग्री भेजी जाएगी।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd