Tuesday, November 28, 2023
ई पेपर
Tuesday, November 28, 2023
Home » दिल्ली: बवाना में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, दो लोगों की मौत, कई घायल

दिल्ली: बवाना में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, दो लोगों की मौत, कई घायल

नई दिल्ली(उत्तम हिन्दू न्यूज)- दिल्ली के बवाना इलाके में बुधवार को एक फैक्ट्री में विस्फोट के बाद दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि शाम 4.44 बजे एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद छह दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने कहा, “मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक प्लास्टिक फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। सभी को अस्पताल ले जाया गया।”

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd