Friday, March 29, 2024
ई पेपर
Friday, March 29, 2024
Home » पंजाब के विभिन्न राजनीतिक दलों के दर्जनों नेता समर्थकों के साथ ‘आप’ में शामिल

पंजाब के विभिन्न राजनीतिक दलों के दर्जनों नेता समर्थकों के साथ ‘आप’ में शामिल

-‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट पार्टी में कराया शामिल, किया स्वागत

-पार्टी की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर अन्य पार्टियों के लोग ‘आप’ में हो रहे लगातार शामिल – हरचंद सिंह बरसट

जालंधर (उत्तम हिन्दू न्यूज): आम आदमी पार्टी(आप) की नीतियों से प्रभावित होकर शुक्रवार को विभिन्न राजनितिक पार्टियों के दर्जनों नेता पार्टी के जालंधर कार्यालय में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने सभी नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और स्वागत किया।

इस मौके पर विधायक गुरालाल सिंह घनौर, इंदरबंस सिंह चड्ढा, जार्ज साहनी, आत्म प्रकाश बब्लू, सुभाष प्रभाकर, सौरभ भगत एवं अन्य पार्टी नेता मौजूद रहें।

पार्टी में शामिल होने वालों में हरद्वारी लाल यादव सहायक कमांडेंट (सेवानिवृत्त) बीएसएफ, डॉ. जुगल किशोर पूर्व सीएमओ, रमेश, उपाध्यक्ष, पंजाब बहुजन मुक्ति पार्टी, संजय मंडल, उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जालंधर, एडवोकेट राहुल यादव, अध्यक्ष लीगल सेल समाजवादी पार्टी पंजाब, गौरव यादव विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी जालंधर (छावनी) प्रभारी, संजय कुमार निर्वाचन क्षेत्र जालंधर उत्तरी समाजवादी पार्टी, सतनाम सिंह ढिल्लों निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी जालंधर (सेंट्रल) समाजवादी पार्टी, प्रभाकर, ब्लॉक अध्यक्ष जालंधर (पश्चिम) समाजवादी पार्टी, राहुल गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष जालंधर (पश्चिम) समाजवादी पार्टी, शांकी यादव ब्लॉक अध्यक्ष जालंधर (उत्तरी) समाजवादी पार्टी, अजय यादव ब्लॉक अध्यक्ष जालंधर (सेंट्रल) समाजवादी पार्टी और शिवम यादव युवा अध्यक्ष पंजाब समाजवादी पार्टी और कई अन्य नेता शामिल हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने दावा किया कि जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और आप सरकार के दिल्ली और पंजाब के कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं।

GNI -Webinar

@2022 – All Rights Reserved | Designed and Developed by Sortd